कैसी सनकी हवा चल पड़ी बस्ती उजड़ गई,हर चेहरे से लोक लाज की लोई उतर गई,कटे बरगदी रिश्ते कोई किसका क्या कर लेगा,एक सियासी सडक यहाँ से होकर गुजर गई।हमारा देश लोकतान्त्रिक देश है जिसमे लोगों के द्वारा, लोगो की,लोगो के लिए सरकार बनती है ।लेकिन इसी लोकतान्त्रिक देश मे हवाला काण्ड भी होता है ।यहाँ खरीद फरोख्त भी होती है जिसमे शराब और पैसे का अहम रोल होता जाता है ।जिससे प्रभावित होकर कई बार अयोग्य प्रत्याशी को चुन लेते है।लेकिन लोकतंत्र मे योग्य व्यक्ति को अपना प्रत्याशी चुनना चाहिए जो लोगो की आवाज बन सके।इसी सोच के साथ लोकसभा चुनाव 2014 मे एक महिला बिग्रेड बनाई जिन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि कोई प्रत्याशी चुनाव मे पैसे व शराब से मतदाता को प्रभावित न कर सके और 100% मतदान होती सके।इसके लिए सभी मतदाताओ खासकर महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया क्योंकि महिला मतदाता निर्णायक भूमिका मे है लेकिन जागरूकता की कमी के कारण सफल नही हो रही।
डॉ सन्तोष दहिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्व जातिय सर्व खाप महा-पचायत एवम प्रोफेसर कुरूक्षेत्र विश्वविध्यालय हरियाणा ।