ExpressLeadership3डॉ संतोष दहिया  को दिल्ली के परिवहन मंत्री श्री गोपाल राय ने श्री फोर्ट ऑडिटोरियम दिल्ली में हक एक्सप्रेस लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया । यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए  मिला है। इस अवसर पर महिला आयोग दिल्ली सरकार की अध्यक्षा श्रीमती स्वाति मालीवाल भी मौजूद रही ।हक एक्सप्रेस के अध्यक्ष श्री संदीप सुहाग ने प्रेस वार्ता कर बताया कि डॉक्टर संतोष दहिया के द्वारा किए जा रहे महिला उत्थान के कार्यों के लिए उन्हे इस  सम्मान के लिए चुना गया है क्योंकि जब बेटी बचाने की बात आती है तो डॉ दहिया का नाम सबसे पहले आता है । वह बेटियों को बचाने के लिए जगह- जगह जाकर लोगो को जागरूक करती हैं । इतना ही नही वह अपने बलबूते पर सैकड़ों महिलाओं के घरेलू हिंसा के झगड़े सुलझा चुकी हैं। हरियाणा जैसा प्रदेश जहां घूंघट को प्रथा का नाम दिया गया हो वहां घुंघट बंद करने का मुद्दा बहुत संवेदनशील मुद्दा है लेकिन डॉक्टर संतोष ने महिलाओं को घूंघट से निजात दिलाने की पहल कर यह साबित कर दिया कि अगर हौंसले बुलंद हो तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती । हिसार के गांव मुजादपुर में  1000 लड़कों के पीछे केवल 273 लड़कियां हैं जो कि हरियाणा में लड़कियों का सबसे अधिक अंतर वाला गांव हैं जिसे गोद लेकर डॉ दहिया  ने इतिहास रच दिया ।बात चाहे सम्मान के लिए हत्या की हो या घरेलू हिंसा रोकने की, फिर चाहे बच्चों की एजुकेशन की डॉ दहिया आगे  बढ़कर पूरी शिद्दत के साथ  उन के उत्थान के लिए काम करती हैं ।इसीलिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार मैं उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड के लिए मनोनीत किया है।
ExpressLeadership1