डॉक्टर सन्तोष दहिया को पाञ्चजन्य और ऑर्गनाइसर मैगजीन में मिला स्थान। देश की 4 महिलाओं को महिला उत्थान के लिए किये गए कार्यों के लिए पाञ्चजन्य और ऑर्गनायिसर ने छापी स्टोरी ।
उतरी भारत से एकमात्र महिला है डॉक्टर सन्तोष दहिया। डॉ संतोष दहिया पिछले लम्बे समय से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है ।
बेटी बचाओ अभियान के तहत अब तक वह लाखो लोगो को शपथ दिला चुकी हैं और 50 हजार से ज्यादा लोगो के हस्ताक्षर करवा चुकी हैं। हरियाणा की बहू- बेटियों को घूंघट से निजात दिलाने के लिए ” म्हारा बाणा पर्दा मुक्त हरियाणा ” अभियान से शुरुआत की । घरेलू हिंसा के सैंकड़ों केस सुलझा चुकी हैं ।
Add Comment