22 जनवरी 2016 का दिन मेरे लिए अविस्मरणीय रहा । जब मुझे राष्ट्रपति भवन जाने का मौका मिला । देश के राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रणब मुखर्जी व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गांधी जी के द्वारा सशक्त महिला का अवार्ड पाने पर मैं बेहद खुश हूं । वह पल इतने सुखद थे जिन्हें मैं शायद शब्दों में पिरोने में भी असमर्थ हूं ।लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगी कि “मुश्किल राह मे भी आसान सफर लगता है ये मेरी माँ की दुआओं का असर लगता है” महामहीम राष्ट्रपति एव श्रीमती मेनका गांधी जी के साथ राष्ट्रपति भवन में लंच करने व 100 women achievers award पाने पर मैं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं । मंत्रालय ने facebook के जरिए देश के कोने कोने से ऐसी महिलाओं को ढूंढा जो महिलाए अपने -अपने क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही हैं ।फिर facebook के जरिए लोगों के वोटों के आधार पर प्रतियोगियो को चुना गया । देश की सशक्त महिला चुने जाने पर मैं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार, न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया और facebook की पूरी टीम का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं और महिलाओं को यह सम्मान देने पर मैं उंहें बधाई देती हूं