ताऊ देवीलाल का 103वां जन्मदिवस 25 सितंबर को करनाल में सद्भावना सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह रैली प्रदेश में बदलाव की लहर लेकर आएगी। ये बातें इनेलो नेत्री डॉ. संतोष दहिया ने बेरी विधानसभा के ग्रामीणों को न्यौता देते हुए कहीं।
डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। अब जनता भाजपा कुशासन को बदलकर इनेलो के साथ चलने की तैयारी में है। ताऊ देवीलाल किसानों के सच्चे साथी थे तथा उनका सुख-दुख समझते थे। आज उनके पुत्र ओमप्रकाश चौटाला उनके बताए हुए रास्तों पर चल रहे हैं जो जेल में रहकर प्रदेश की जनता के बारे में सोचते रहते हैं। बुढ़ापा पेंशन ताऊ देवीलाल ने ही शुरू की थी, जिसे आज भाजपा सरकार खत्म करने पर तुली है। भाजपा सरकार फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों के साथ छल कर रही है। बेरी की जनता ज्यादा से ज्यादा संख्या में करनाल रैली में पहुंचेगी। चौधरी देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में करनाल में इनेलो ऐसी हुंकार भरेगी कि विरोधियों के पसीने छूट जाएंगे। जहां एक ओर रैली को लेकर जनता में उत्साह है, वहीं सत्तासीन सरकार के विरुद्ध भारी आक्रोश है।

santosh-inld-1 santosh-inld-2

 

 

 

 

 

 

 

sd-18092016-hb sd-18092016-pk d61920098
d61155234 screenshot_20160924-080400_01 screenshot_20160924-084719_01