न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया ने पूरे देश की सशक्त महिलाओं को चुनने के लिए एक प्रक्रिया शुरु की । जिसके तहत उन्होंने उन महिलाओं को चुना जो देश के कोने-कोने में अपने- अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। और उसका नाम दिया गया” अब के बरस मोहे बिटिया ही दीजो ” उसी कड़ी का मै हिस्सा बनी क्योंकि कन्या -भ्रूण हत्या रोकने के लिए, घरेलू हिंसा रोकने के लिए ,पर्दा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए, ओनर किलिंग रोकने के लिए, महिलाओं के उत्थान के लिए मैं लगातार 15 साल से प्रयासरत हूॅ । इसीलिए मैं इस घड़ी का हिस्सा बनी।मैं न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया की पूरी टीम को तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने पूरे देश से ऐसी महिलाओं को इतना बड़ा प्लेटफॉर्म दिया जो अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं